Get Personal Loans up to 5 Lakhs in 10 minutes

कर्ज को उतारने के लिए 7 सरल तरीके

कर्ज को उतारने के लिए तरीके
Table of Contents

जब जीवन में कोई बड़ी खरीदारी करनी होती है या एकदम से कोई अप्रत्याशित खर्चा आ जाता है तो आप पर्सनल लोन लेकर जल्दी और आसानी से पैसे जुटा सकते हैं। 

लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आप एक या एक से ज़्यादा जगहों से कर्ज ले लेते हैं और पैसों का भुगतान करने में परेशानी होती है। यह आपके लिए तनाव की स्थिति हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और सोच रहे हैं कि कर्जा कैसे उतरे, तो आप नीचे दिए गए सात कर्जा उतारने के उपाय पढ़ें और अपनी ज़िंदगी आसान बनाएं।  

कर्ज क्या होता है? 

कर्ज में एक पक्ष दूसरे पक्ष से कुछ उधार लेता है और उसे एक निश्चित समय पर वापस करने की सहमति देता है। यह पैसा, संसाधन, संपत्ति, आदि कुछ भी हो सकता है। कर्ज़ कई प्रकार के होते हैं जैसे व्यक्तिगत कर्ज जिसमें व्यक्ति कुछ खरीदने के लिए पैसे उधार लेता है, सरकारी कर्ज़ जिसमें देश अपने खर्चों के लिए उधार लेता है और कंपनी का कर्ज़ जिसमें कंपनी अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उधार लेती है।  

अगर कर्ज़ का समझदारी से उपयोग किया जाए तो बहुत फायदेमंद हो सकता है। आप कर्ज़ लेकर अपनी तरक्की पर काम कर सकते हैं या कुछ ऐसा खरीद सकते हैं जिससे आपकी ज़िंदगी बेहतर हो जाए। 

 कर्ज का जाल 

“कर्जा कैसे उतरे?” यह सवाल का जवाब थोड़ा कठिन हो जाता है जब आप कर्ज़ के जाल में फंस जाते हैं।  

कर्ज का जाल एक ऐसी स्थिति होती है जहाँ व्यक्ति को उसके मौजूदा चल रहे कर्ज़े चुकाने के लिए और पैसा उधार लेना पड़ता है। यह बार-बार होता है और उस व्यक्ति पर कर्ज़ की राशि इतनी ज़्यादा हो जाती है कि पैसा चुकाना उसकी क्षमता से बाहर हो जाता है।  

आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आपके साथ कभी ऐसा न हो। कर्ज़ का जाल बहुत सारी समस्याओं को जन्म देता है जैसे आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव, कानूनी समस्याएं, आदि।  

कर्ज के बोझ के लिए कौन से कारण है? 

जब आप अपनी ज़िंदगी में गैरज़िम्मेदारी से पैसों से संबंधित निर्णय लेते हैं, तो आपके कर्ज़ के जाल में फंसने की संभावना बढ़ जाती है। आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए –

आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके खर्चे हमेशा आपकी आमदनी से कम हो। खर्चीली जीवनशैली खतरे की घंटी है। 

अपने क्रेडिट कार्ड का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल न करें।  हमेशा याद रखें कि आप ही को वह पैसे चुकाने पड़ेंगे। 

हर छोटे-छोटे खर्चों के लिए पैसा उधार लेने की नौबत नहीं आनी चाहिए। 

पर्सनल लोन की शर्तों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और समय पर ईएमआई भुगतान करना चाहिए। 

कर्ज खत्म करने के सबसे बेहतर 7 तरीके: 

1. ज़्यादा ब्याज वाला कर्ज़ पहले चुकाएं 

जब आप खर्चीले लोन का भुगतान पहले करते हैं, तो आप ब्याज पर होने वाले खर्च को कम कर देते हैं।  इससे एक तीर से दो निशाने लगते हैं। आपका पैसा भी बच जाता है और आपके ऊपर कर्ज़ भी कम हो जाता है।   

2. आमदनी बढ़ने पर लोन भुगतान की राशि भी बढ़ा दें 

यह भी सबसे बेहतरीन क़र्ज़ उतरने के उपाय में से एक है।  अक्सर जब हमारे पास ज़्यादा पैसा आता है तो हम यह सोचने लग जाते हैं कि इससे क्या-क्या नया खरीद सकते हैं।  इसके बजाय अगर सैलरी बढ़ने पर आप अतिरिक्त पैसों का प्रयोग लोन चुकाने में करेंगे तो कर्जा जल्दी खत्म होगा और कम ब्याज देना पड़ेगा। 

3. ऋण समेकन (डेट कंसोलिडेशन) करें 

अगर आपके ऊपर बहुत सारे कर्ज़ जैसे लोन और क्रेडिट कार्ड बिल चल रहे हैं जो आपको चुकाने में मुश्किल हो रही है तो डेट कंसोलिडेशन आपके लिए अच्छा क़र्ज़ उतरने का उपाय है।

ऋण समेकन का मतलब है एक नया लोन लेकर पुराने कई कर्जों को एक-साथ चुका देना। अगर आप कम ब्याज दर का लोन लेकर ज़्यादा ब्याज वाले लोन चुका देते हैं तो आपके काफी पैसे बच सकते हैं। इससे यह भी फायदा होता है कि बहुत सारे कर्ज़ों के भुगतान की तारीख याद नहीं रखनी पड़ेगी।  

4. बकाया क्रेडिट कार्ड बिल को ईएमआई में बदलें 

अगर आप सोच रहे हैं कि आपके क्रेडिट कार्ड का इतना बड़ा क़र्ज़ कैसे उतरे, तो यह बढ़िया विकल्प है। आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल को किश्तों में बदल सकते हैं।  कुछ बैंक यह सेवा फ्री में भी देती हैं। इससे आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान छोटे-छोटे टुकड़ों में कर पाएंगे और आपका कर्ज़ का भार हल्का हो जाएगा। 

5. निवेश किए गए पैसों से कर्ज़ भुगतान करें 

अगर आपके ऊपर कर्ज़ बढ़ता जा रहा है तो आप निवेश किए गए पैसों का भी प्रयोग कर सकते हैं। आपको उन निवेशों से भुगतान करना चाहिए जिसमें आपको सबसे कम ब्याज मिल रहा हो। इससे आपका नुक्सान कम होगा और कर्ज़ चुकाना भी आसान हो जाएगा। 

6. अपनी जीवनशैली में ज़रूरी बदलाव करें 

इसका सबसे अच्छा तरीका है बजट बनाना और अपने खर्चों को ट्रैक करना। ऐसा करने पर आपको पता चलेगा कि आपका मेहनत से कमाया गया पैसा कहाँ खर्च हो रहा है और ऐसे कौन-कौन से खर्चे हैं जिन्हें आप रोक सकते हैं और उन पैसों से लोन भुगतान कर सकते हैं।  

7. कर्ज़ लेने से पहले अच्छे से जानकारी जुटाएं 

आपको हमेशा पैसा उधार लेने से पहले उसके बारे में सब कुछ जान लेना चाहिए जैसे ब्याज दर, प्रोसेसिंग फी, लोन कंपनी कितनी भरोसेमंद है, प्रीपेमेंट शुल्क, आदि। इससे आप खुद के साथ धोखा होने से बच जाएंगे और आपकी अपने कर्ज़ों पर बेहतर पकड़ होगी। 

कुछ अतिरिक्त उपयोगी और प्रैक्टिकल सुझाव

1. ऑटो-डेबिट सुविधा का इस्तेमाल करें

लोन की EMI समय पर न चुकाने से पेनल्टी और क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है। EMI का भुगतान ऑटो-डेबिट से करने से आप कभी भुगतान भूलेंगे नहीं और आपका लोन रिकॉर्ड अच्छा बना रहेगा।

2. संपत्ति बेचकर कर्ज़ चुकाना

अगर आपके पास कोई ऐसी संपत्ति है जिसका इस्तेमाल नहीं हो रहा (जैसे पुरानी गाड़ी, प्लॉट, ज्वेलरी आदि), तो उसे बेचकर कर्ज़ कम करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।

3. क्रेडिट स्कोर को सुधारें

अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से आपको भविष्य में कम ब्याज दरों पर लोन मिल सकता है, जिससे आप पुराने लोन को सस्ते लोन से रिप्लेस कर सकते हैं। यह एक लॉन्ग-टर्म रणनीति हो सकती है।

4. साइड इनकम से कर्ज़ चुकाएं

अगर आप पार्ट-टाइम जॉब, फ्रीलांसिंग या कोई साइड बिज़नेस शुरू कर सकते हैं, तो उससे होने वाली अतिरिक्त आमदनी को सीधे कर्ज़ चुकाने में लगाएं। इससे मूलधन जल्दी खत्म होगा।

5. EMI चुकाने के लिए अलग अकाउंट बनाएं

कई बार खर्चों के चक्कर में EMI के पैसे खर्च हो जाते हैं। इसके लिए एक अलग सेविंग अकाउंट बनाकर उसमें हर महीने EMI की रकम डाल दें ताकि लोन चुकाना आपकी प्राथमिकता में बना रहे।

 निष्कर्ष: 

अब आप इस सवाल “क़र्ज़ कैसे उतरे” के बहुत सारे जवाब जानते हैं। आपको हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिए कि कर्ज़ का उपयोग सही से करने पर आप अपनी ज़िंदगी काफी बेहतर बना सकते हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कहीं आप उसका गलत उपयोग न करें या गैरज़िम्मेदारी से इस्तेमाल न करें। 

अगर आपको 5 मिनट से कम में ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन चाहिए तो तुरंत ज़ाइप एप डाउनलोड करें।  प्रक्रिया पूरी करते ही 2 से 24 घंटों के बीच आपके खाते में पैसे आ जाएंगे. आप ज़ाइप से लिए गए लोन का भुगतान 6, 9 और 12 महीनों में कर सकते हैं।  

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कर्ज में डूबे व्यक्ति को क्या करना चाहिए?

अगर कोई व्यक्ति यह सोच रहा है कि कर्जा कैसे उतरे, तो उसे अपने खर्चे कम करने चाहिए, बजट बनाना चाहिए और ज़्यादा ब्याज वाले कर्ज़ों के भुगतान को प्राथमिकता देनी चाहिए।  

कैसे बचत करें और कर्ज को जल्दी चुकता करने के लिए पैसा इकट्ठा करें?

आप अपने खर्चों की सूची बनाकर वे सारे खर्चों पर रोक लगा सकते हैं जिनके बिना आपका काम चल जाएगा। पैसा जमा करने के लिए आप लोन ले सकते हैं, अपनी संपत्ति बेच सकते हैं और परिवार या दोस्तों से उधार मांग सकते हैं।  

कर्ज की चुकता में समय की महत्वपूर्णता क्या है?

आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि हमेशा ईएमआई की तारीख पर ही भुगतान करें। अगर आप भुगतान में देरी करते हैं तो आपके ऊपर पेनल्टी लगेगी और बकाया राशि पर अलग से ब्याज देना पड़ेगा।   

कर्ज संबंधित समस्याएं कैसे निवारण करें?

अपने सारे कर्ज़ों की सूची बनाएं, हर महीने अपने खर्चों का बजट बनाएं और उसे ट्रैक करें, ज़्यादा ब्याज वाले कर्ज़ों की पहले चुकौती करें और कोशिश करें कि ज़्यादा से ज़्यादा पैसे लोन चुकाने में जाएं। अगर ज़रूरत पड़े तो ऋण समेकन (डेट कंसोलिडेशन) भी कर सकते हैं।  

कर्ज की सीमा कैसे तय करें?

आपको सिर्फ ज़रूरतमंद चीज़ों के लिए कर्ज़ लेना चाहिए और वह भी सिर्फ उतना जितना आप आसानी से चुका पाएं।  

कैसे तय करें कि कौन-कौन से कर्ज को पहले चुकता किया जाए?

आपको उन कर्ज़ों को पहले चुकाना चाहिए जिनकी ऋण देय तिथि (loan due date) सबसे करीब है या निकल गई है। इसके बाद जिस कर्ज़ में जितना ज़्यादा ब्याज लग रहा है, उसे उतनी जल्दी चुकाकर पैसे बचाने चाहिए।  

कर्ज को चुकता करने के बाद क्रेडिट स्कोर कैसे सुधारें?

क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए आगे से हमेशा ऋण देय तिथि (loan due date) या उसके पहले ही भुगतान करें।  

कर्ज की चुकता की प्रक्रिया में कितना समय लग सकता है?

यह निर्भर करता है कि आपने लोन लेते समय किस पुनर्भुगतान अवधि का चयन किया था और आप कितने समय में लोन चुकाते हैं।  

कर्ज मुक्ति के बाद आर्थिक स्थिति को स्थिर कैसे रखें?

आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने के लिए अपने खर्चों को अपनी आमदनी से कम रखें और अप्रत्याशित खर्चों के लिए इमरजेंसी फंड बना लें।  

Divya
Written By:

Divya Sawant

Associate – Content & Marketing Strategy
Divya Sawant has over four years of professional experience, including more than three years in Content & Marketing Strategy. At Zype, she has spent over two years creating content on personal loans, credit scores, borrowing costs and EMI planning, helping readers make informed borrowing decisions. She has completed a Post Graduate Program in Management from ICFAI Business School, Mumbai

Related Blogs

Search By Posts

Categories

Category

Download Zype App​

Archives

Disclaimer

The interest rate charged on Zype for personal loan ranges from 18% to 34% per year and is charged on a reducing balance basis. The rate of interest applicable for your loan is based on your credit profile and decided by the RBI registered NBFC disbursing the loan. A processing fee of 2%-6% on the loan amount, excluding 18% GST, applies. The processing fee applicable is also dependent on your profile. Zype does not charge any fees for foreclosure or prepayment of loan. All applicable charges, along with your EMI and total repayment, is disclosed in the Key Fact Statement which can be reviewed before loan is disbursed.

Loans are disbursed via RBI-registered NBFCs. Zype is operated by Easy Platform Services Private Limited.

This article is for informational purposes only and does not constitute financial or legal advice. Always consult with your financial advisor for specific guidance.