Get Personal Loans up to 5 Lakhs in 10 minutes

पर्सनल लोन क्या होता है: सब कुछ जानिए

पर्सनल लोन क्या होता है? पर्सनल लोन कैसे लें?
Table of Contents

अगर आपको कम समय में आरामदायक तरीके से पैसे उधार लेने हैं, तो पर्सनल लोन आपके लिए अच्छा विकल्प है. आधुनिक दुनिया में कई बार पैसों की एकदम से जरूरत पड़ जाती है. जैसे – कहीं घूमने जाने के खर्चे, मेडिकल इमरजेंसी या गाड़ी खराब हो जाना. ऐसी परिस्थितियों में इंस्टेंट लोन पैसे जुटाने का लाजवाब तरीका है.

इस ब्लॉग में हम देखेंगे कि पर्सनल लोन क्या होता है, आधार कार्ड पर कितना लोन मिल सकता है, पर्सनल लोन की विशेषताएं और पर्सनल लोन कैसे प्राप्त करें.

पर्सनल लोन क्या होता है?

पर्सनल लोन आमतौर पर अनसिक्योर्ड लोन होता है. इसका मतलब यह है कि आप यह लोन बिना कुछ गिरवी रखे ले सकते हैं. आप पर्सनल लोन से ली गई राशि का उपयोग कहीं भी कर सकते हैं. आपको पर्सनल लोन लेने के लिए अपनी जानकारी और डॉक्युमेंट्स देने पड़ते हैं. यह जानकारी से लोन कंपनियां आपकी लोन की राशि, ब्याज दर और अन्य बातें निर्धारित करती हैं.

पर्सनल लोन के फायदे

1. सरल और तेज़ प्रक्रिया

पर्सनल लोन साधारण लोन की तुलना में तेज़ी से और ज़्यादा आसानी से मिल जाते हैं. पर्सनल लोन की प्रक्रिया साधारण लोन से तेज़ और आसान होती है. जैसे ज़ाइप ऐप 60 सेकंड से कम में लोन अप्रूवल दे देता है और तुरन्त ही आपके खाते में पैसे आ जाते हैं.

2. कम डॉक्यूमेंट लगते हैं

बहुत सारी लोन ऐप से आप बिना कोई डॉक्यूमेंट दिए या कागज़ी कार्रवाई किए लोन ले सकते हैं. इसकी वजह से यह पैसे उधार लेने का आरामदायक विकल्प है. आपको लोन ऐप्लीकेशन पूरी करने के लिए सिर्फ नाम, मोबाइल नंबर, पैन, आदि जैसी जानकारी देनी पड़ती है.

3. राशि का कहीं भी उपयोग करें

चाहे आपको पैसों का प्रयोग किसी आपात की स्थिति में करना है या कुछ खरीदारी करनी है, पर्सनल लोन की राशि के उपयोग पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं हैं.

अवश्य पढ़ें: आधार कार्ड पर पर्सनल लोन कैसे लिया जा सकता है?

पर्सनल लोन की ब्याज दर और अन्य शुल्क

लोन कंपनियां क्रेडिट स्कोर, पुनर्भुगतान इतिहास, आमदनी, पुराने कर्ज़, आदि जैसी चीज़ों को देखकर ब्याज दर निर्धारित करती है. अगर आपको यह देखना है कि ज़ाइप पर्सनल लोन ऐप पर आपके लिए ब्याज दर कितना होगा, तो आपको अपना मोबाइल नंबर और पैन जैसी जानकारियां देनी होंगी।

ज़ाइप लोन ऐप की ब्याज दर और अन्य जानकारी –

लोन राशि

₹3,000 से ₹5 लाख

ब्याज दर 

1.5% प्रति माह से शुरू 

लोन प्रोसेसिंग चार्जेस 

लोन राशि का 2% से 6% के बीच

ओवरड्यू ईएमआई (Overdue EMIs) पर ब्याज

ओवरड्यू इंटरेस्ट और लेट पेमेंट पेनल्टी चार्ज लिया जाएगा

लोन अवधि

6 से 36 महीने

शीर्ष 9 प्रकार के पर्सनल लोन

आप पर्सनल लोन से मिली राशि से कई तरह के खर्चे उठा सकते हैं. आइए देखते हैं कि तत्काल पर्सनल लोन क्या होता है? और अलग-अलग प्रकार के पर्सनल लोन कैसे लें-

1. प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन में आपको लोन कंपनियां आपके बिना आवेदन किए लोन ऑफर देती हैं. अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको प्री-अप्रूव्ड लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

2. मैरिज लोन

आप पर्सनल लोन की राशि से शादी के तमाम खर्चे उठा सकते हैं. जैसे कपड़े, मेकअप का सामान, होटल का किराया, कैटरिंग, आदि.

3. टॉप-अप पर्सनल लोन

बैंक और एनबीएफसी पर्सनल लोन टॉप-अप सुविधा देती हैं. इसमें आप अपने चल रहे लोन पर और अधिक पैसा उधार ले लेते हैं.

4. कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन

इस में आप घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं. जैसे – मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, कैमरा, आदि.

5. एजुकेशन लोन

अगर आपको कोई ऑनलाइन कोर्स करना है या कोई इंस्टिट्यूट में दाखिला लेना है तो आप पर्सनल लोन लेकर इसके खर्चे उठा सकते हैं. जैसे कोर्स फी या रहने-खाने का खर्च.

6. मेडिकल लोन

आप पर्सनल लोन की मदद से अपने चिकित्सा संबंधी खर्चों का भुगतान कर सकते हैं. अगर आपको पैसों की तत्काल ज़रूरत है तो मेडिकल पर्सनल लोन पैसा जुटाने का बढ़िया माध्यम है क्योंकि यह अन्य लोन की तुलना में तेज़ होता है और आपको कुछ गिरवी भी नहीं रखना पड़ता है.

7. होम रेनोवेशन लोन

अगर आपको घर की मरम्मत करवानी है, नया फर्नीचर खरीदना है या फॉल्स सीलिंग लगवानी है तो आप उसके लिए होम रेनोवेशन लोन ले सकते हैं.

8. ट्रेवल लोन

अगर आप को परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना है लेकिन आपके पास पैसे कम हैं तो आप पर्सनल लोन लेकर ट्रेवल कर सकते हैं.

9. डेट कंसोलिडेशन लोन

डेट कंसोलिडेशन लोन का प्रयोग लोग तब करते हैं जब उन्हें अपने मौजूदा चल रहे सारे लोन का एक साथ भुगतान करना होता है.

इसकी मदद से आप पुराने चल रहे सारे ऋण चुका सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार ईएमआई प्लान चुन कर आसानी से रीपेमेंट कर सकते हैं.

पर्सनल लोन कैसे प्राप्त करें?

इंस्टेंट लोन पाने की आसान प्रक्रिया

अब तक आप समझ गए होंगे कि इंस्टेंट लोन क्या होता है। आइए देखते हैं कि पर्सनल लोन कैसे लें –

1

बैंक या एनबीएफसी से लोन लें

आप किसी भी बैंक या एनबीएफसी से पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके लिए कंपनी की आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दी गई जानकारी के आधार पर आपको लोन ऑफर दिया जाता है।

2

ज़ाइप ऐप से तुरंत लोन

अगर आपको बिना वक़्त गंवाए पर्सनल लोन चाहिए, तो तुरंत ज़ाइप ऐप डाउनलोड करें। आपको ज़ाइप से ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन चुटकियों में मिल सकता है।

3

सरल जानकारी से आवेदन करें

ज़ाइप से लोन लेने के लिए नाम और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होती है, जिसमें 10 मिनट से भी कम समय लगता है। इसके बाद आपको एक मिनट से भी कम में लोन लिमिट मिल जाती है।

4

बैंक अकाउंट में ट्रांसफर

इसके बाद आप तुरंत पैसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। ज़ाइप से लोन लेते ही राशि सीधा आपके खाते में भेज दी जाती है।

क्या आप पर्सनल लोन लेने के लिए तैयार हैं?

ज़ाइप ऐप से ट्रांसपेरेंट, तेज़ और आसान पर्सनल लोन पाएं। आज ही आवेदन करें और अपने ज़रूरी खर्च पूरे करें।

अभी आवेदन करें

पर्सनल लोन की पुनर्भुगतान अवधि कितनी होती है?

पुनर्भुगतान अवधि का मतलब होता है कि आप कितने समय में अपना लोन चुकाते हैं. हर लोन कंपनी अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि के विकल्प देती है. आपको ऐसी अवधि चुननी चाहिए जिस में आप आसानी से अपनी लोन की किश्त भर सकें। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आप ईएमआई पर डिफ़ॉल्ट न करें।

जब आप ज़ाइप से लोन लेते हैं तो आपको 6 से 36 ईएमआई में लोन भरने का विकल्प मिलता है.ओवरड्यू इंटरेस्ट और लेट पेमेंट पेनल्टी चार्ज

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पर्सनल लोन का प्रीपेमेंट करने पर कोई फीस लगती है?

अधिकतर लोन ऐप आपको लोन प्रीपेमेंट की सुविधा देती हैं. यह लोन कंपनी की पॉलिसी पर निर्भर करता है कि प्रीपेमेंट पर शुल्क लगेगा या नहीं। अगर आपको ज़ाइप ऐप पर प्रीपेमेंट करना है तो उसके लिए कोई चार्जेस नहीं हैं.

आधार कार्ड पर कितना लोन मिल सकता है?

ऐसी बहुत सारी लोन ऐप है जहाँ से आप आधार कार्ड और अन्य डाक्यूमेंट देकर लोन ले सकते हैं. आपका लोन ऑफर कई सारी बातों पर निर्भर करता है जैसे आपका क्रेडिट स्कोर, पुनर्भुगतान इतिहास, आमदनी, लोन कंपनी पॉलिसी, आदि. ज़ाइप ऐप से आपको ₹5 लाख तक का इंस्टेंट लोन आधार और पैन नंबर से मिल सकता है.

पर्सनल लोन तुरंत कैसे लें?

अगर आपको बिना इंतज़ार किए पर्सनल लोन लेना है तो आपको उन लोन ऐप पर आवेदन करना चाहिए जहाँ इंस्टेंट अप्रूवल मिलता है और लोन की राशि तुरंत आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है. इसकी जानकारी लेने के लिए आपको लोन कंपनियों के रेटिंग, रिव्यु और लोन टर्म्स पढ़ने चाहिए.

पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए मिनिमम सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?

हर लोन कंपनी की न्यूनतम क्रेडिट स्कोर की पॉलिसी अलग होती है. आमतौर पर जिनका सिबिल स्कोर 700 से ज़्यादा होता है, उन्हें आसानी से लोन मिल जाता है। आप इससे संबंधित जानकारी लोन कंपनियों की वेबसाइट से ले सकते हैं.

Divya
Written By:

Divya Sawant

Associate – Content & Marketing Strategy
Divya Sawant has over four years of professional experience, including more than three years in Content & Marketing Strategy. At Zype, she has spent over two years creating content on personal loans, credit scores, borrowing costs and EMI planning, helping readers make informed borrowing decisions. She has completed a Post Graduate Program in Management from ICFAI Business School, Mumbai

Related Blogs

Search By Posts

Categories

Category

Download Zype App​

Archives

Disclaimer

The interest rate charged on Zype for personal loan ranges from 18% to 34% per year and is charged on a reducing balance basis. The rate of interest applicable for your loan is based on your credit profile and decided by the RBI registered NBFC disbursing the loan. A processing fee of 2%-6% on the loan amount, excluding 18% GST, applies. The processing fee applicable is also dependent on your profile. Zype does not charge any fees for foreclosure or prepayment of loan. All applicable charges, along with your EMI and total repayment, is disclosed in the Key Fact Statement which can be reviewed before loan is disbursed.

Loans are disbursed via RBI-registered NBFCs. Zype is operated by Easy Platform Services Private Limited.

This article is for informational purposes only and does not constitute financial or legal advice. Always consult with your financial advisor for specific guidance.