Get Personal Loans up to 5 Lakhs in 10 minutes

पैन कार्ड पर कैसे और कितना मिलेगा लोन, जानिए प्रॉसेस

PAN-Card-Loan
Table of Contents

बैंक और एनबीएफसी लोन देने की प्रक्रिया के दौरान आप से आधार और पैन जैसे डॉक्यूमेंट या उनकी जानकारी लेते हैं. इसके बहुत फायदे होते हैं. जैसे लोन कंपनी निर्धारित कर पाती है कि लोन देना चाहिए या नहीं, कितना लोन देना चाहिए, किस ब्याज दर पर देना चाहिए, आदि.

डॉक्यूमेंट की मदद से उधार लेने वाले की पहचान भी साबित हो जाती है. आइए देखते हैं कि आप पैन और आधार से किस तरह लोन ले सकते हैं और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

लोन के लिए पैन कार्ड का महत्व

इससे पहले कि हम देखें कि पैन कार्ड पे लोन कैसे ले सकते हैं, इस डॉक्यूमेंट के बारे में कुछ ज़रूरी बातें जान लेते हैं.

पैन (PAN) का फुल-फॉर्म होता है परमानेंट अकाउंट नंबर। यह आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा दिया जाने वाला दस अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर है. यह एक प्रकार का आइडेंटिटी प्रूफ है और इसका उपयोग ज़्यादातर वित्तीय और टैक्स संबंधित कामों में होता है. जैसे पहचान साबित करने में, इनकम टैक्स रिटर्न भरने में, बैंक खाता खोलने में, आदि.

किसी भी प्रकार का लोन लेने की प्रोसेस में पैन कार्ड की बहुत अहम भूमिका होती है. आपके पैन नंबर से बैंक और एनबीएफसी को पता चलता है कि आपको लोन देना सुरक्षित है कि नहीं और आप कितना पैसा चुका पाएंगे।

आपको अपना पैन नंबर सिर्फ भरोसेमंद कंपनियों के साथ ही शेयर करना चाहिए। इससे आपके साथ धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है.

आधार कार्ड का लोन प्रक्रिया में महत्व

आपका आधार कार्ड आपके सबसे महत्वपूर्ण आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट में से एक है. इसकी मदद से आप कई सरकारी और गैर-सरकारी काम आसानी से पूरे कर सकते हैं. जैसे बैंक खाता खोलना, सिम कार्ड खरीदना, पैन कार्ड बनवाना, गैस कनेक्शन लेना, लोन लेना, आदि.

हर आधार कार्ड में एक पहचान संख्या होती है जो बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट और आँखों की रेटिना स्कैन) से जुड़ी होती है। इससे एक व्यक्ति केवल एक ही आधार कार्ड का उपयोग कर सकता है। इससे आपका डाटा सुरक्षित रहता है और धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है.

जब आधार कार्ड पर लोन लिया जाता है, तो बहुत जल्दी और आसानी से प्रक्रिया पूरी हो जाती है. पहले लोन कंपनियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए बहुत सारे डॉक्यूमेंट लेने पड़ते थे. आधार कार्ड का फायदा यह है कि इसे ऑनलाइन वेरीफाई किया जा सकता है जिसकी वजह से केवाईसी प्रक्रिया बहुत आसान हो जाती है.

इसे अवश्य पढ़ें: आधार कार्ड पर पर्सनल लोन कैसे लिया जा सकता है?

पैन और आधार कार्ड से लोन लेने के लिए योग्यता शर्तें (Eligibility Criteria)

हर बैंक और एनबीएफसी का पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) होता है. आपको लोन तब ही मिलता है जब आप इन शर्तों को पूरा करते हैं.

हर लोन कंपनी अलग-अलग चीज़ें देखती हैं. जैसे आमदनी, क्रेडिट स्कोर, उम्र, डॉक्यूमेंट, रोजगार, कार्य अनुभव, आदि.

ज़ाइप से लोन लेने के पात्रता मानदंड –

उम्र – उधार लेने वाले की उम्र 18 से 58 होनी चाहिए।

भारतीय नागरिक – सिर्फ भारत के नागरिक ही ज़ाइप से पैन कार्ड पर लोन ले सकते हैं.

अनिवार्य दस्तावेज़ – ज़ाइप से लोन लेने के लिए आपके पास पैन और आधार कार्ड होना चाहिए।

नौकरी – ज़ाइप से उन लोगों को लोन मिलता है जो नौकरी करते हैं और जिनकी सैलरी कम से कम ₹15000 प्रति माह है.

आपको कहीं भी पैन कार्ड पर लोन का आवेदन देने से पहले योग्यता शर्तें चेक कर लेनी चाहिए क्योंकि कम समय में बहुत लोन कंपनियों में अप्लाई करने से क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है.

लोन आवेदन प्रक्रिया

पैन कार्ड पे लोन कैसे लें – आसान स्टेप्स

हर बैंक और एनबीएफसी की लोन आवेदन की अलग प्रक्रिया होती है। यह कई बातों पर निर्भर करती है जैसे क्रेडिट पॉलिसी, लोन का प्रकार, जरूरी डॉक्यूमेंट आदि।

1

जानकारी और डॉक्यूमेंट

लोन कंपनी द्वारा मांगी गई ज़रूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट दें।

2

प्रोसेसिंग और मूल्यांकन

आपकी दी गई जानकारी के आधार पर लोन कंपनी तय करती है कि लोन देना है या नहीं और कितनी राशि देनी है।

3

Zype पर आसान प्रोसेस

Zype से ₹5 लाख तक के लोन के लिए सिर्फ आधार और पैन नंबर देना होता है, कोई दस्तावेज़ अपलोड नहीं करना पड़ता। प्रोसेस बहुत तेज है।

ध्यान दें: केवल मिनिमल जानकारी भरें और इंस्टेंट अप्रूवल पाएं!

अब Zype से इंस्टेंट लोन पाएं!

सिर्फ आधार और पैन नंबर के साथ घर बैठे 5 लाख तक लोन का लाभ लें। आसान, तेज़ और पेपरलेस प्रोसेस।

अभी आवेदन करें

पर्सनल लोन लेने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

लोन कंपनियों को बहुत सारी वजहों से डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं जैसे पहचान साबित करना, जोखिम समझना और फ्रॉड रोकना। आमतौर पर इन सारे डॉक्यूमेंट में से कुछ मांगे जाते हैं –

पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट।

अगर आप को लगता है कि यह सब बहुत ज़्यादा है, तो आपको ज़ाइप ऐप से लोन लेना चाहिए क्योंकि आप यहाँ बिना डॉक्यूमेंट अपलोड किए लोन ले सकते हैं.

आपको लोन एप्लीकेशन पूरी करने के लिए सिर्फ यह चाहिए होगा –

1. फोटो पहचान प्रमाण (Photo identity proof)

अपनी पहचान साबित करने के लिए केवाईसी प्रक्रिया के दौरान आपको सेल्फी लेनी होगी।

2. अनिवार्य डॉक्यूमेंट

आपको सिर्फ पैन और आधार नंबर डालना होगा।

3. आय प्रमाण (अनिवार्य नहीं है)

आप ज़ाइप से बिना आय प्रमाण (income proof) दिए लोन ले सकते हैं. आपको बैंक स्टेटमेंट सिर्फ तब अपलोड करना होगा जब आपको अपनी लोन लिमिट बढ़ानी है.

पर्सनल लोन फीस और शुल्क

लोग अक्सर पर्सनल लोन लेते समय सिर्फ यह देखते हैं कि उन्हें लोन राशि पर कितना प्रतिशत ब्याज देना पड़ेगा। आपको इसके अलावा यह भी देखना चाहिए कि लोन कंपनी और क्या-क्या चार्जेस ले रही है. ऐसा करने पर आप अलग-अलग लोन ऑफर की बेहतर रूप से तुलना कर पाएंगे।

आपको लोन लेने से पहले ये शुल्क चेक कर लेने चाहिए –

1. लोन प्रोसेसिंग फी

जब आप लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो लोन कंपनी को उसकी प्रक्रिया के दौरान कई खर्चे उठाने पड़ते हैं जैसे क्रेडिट इतिहास जांचना, डॉक्यूमेंट वेरीफाई करना, आदि. इसके लिए कंपनी लोन प्रोसेसिंग फी चार्ज करती हैं. इसे ज़्यादातर लोन राशि से ही काट लिया जाता है.

2. पेनल्टी चार्जेस

यह वे पीनल चार्जेस और लेट फीस होती है जो लोन कंपनियां तब लगाती हैं जब कोई ग्राहक समय पर ईएमआई नहीं भरता है.

3. ओवरड्यू ईएमआई पर ब्याज

आपको लोन लेने से पहले यह ज़रूर देखना चाहिए कि अगर ईएमआई की तारीख पर पैसे नहीं दिए तो कितना अलग से ब्याज भरना पड़ेगा।

4. फोरक्लोजर चार्जेस

यह शुल्क तब लगता है जब आपको लोन की अवधि के पूरे होने से पहले पूरा भुगतान करके उसे बंद करना होता है.

इसे अवश्य पढ़ें: पर्सनल लोन क्या होता है: सब कुछ जानिए

पैन और आधार कार्ड का उपयोग करने के लाभ

जब आप पेन और आधार कार्ड से पर्सनल लोन लेते हैं, तो लोन कंपनी के लिए आपको लोन देना आसान हो जाता है. इस वजह से आपको तेज़ी से और बहुत कम स्टेप्स में लोन मिल जाता है.

अगर आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है, तो लोन कंपनी आपकी पहचान को ऑनलाइन ही वेरीफाई कर लेती है. जैसे ज़ाइप ऐप के एप्लीकेशन प्रोसेस में केवायसी पूरा करने के लिए आपका आधार नंबर लिया जाता है और वेरिफिकेशन के लिए आपके आधार से जुड़े नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है.

आपके पैन कार्ड से लोन कंपनी को आपकी वित्तीय जानकारी मिलती है. जैसे आपके पुराने लोन, क्रेडिट स्कोर, आपका रीपेमेंट इतिहास, आदि. जब लोन कंपनी यह देखती है कि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और आप समय पर रीपेमेंट करते हैं, तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

उन लोगों के लिए लोन विकल्प जिनके पास पैन या आधार नहीं है

अगर आपके पास पैन या आधार कार्ड नहीं है तो आप को पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आप ये डॉक्यूमेंट बनवा लें. आप अपने दूसरे आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट की मदद से इन्हें आसानी से बनवा सकते हैं. आधार और पैन के बहुत सारे फायदे होते हैं. आधार से आप सरकार द्वारा दिए गए लाभ ले सकेंगे और पैन कार्ड से आपके पैसों से संबंधित कई सारे काम आसानी से हो जाएंगे।

पैन और आधार के न होने पर आप दूसरे तरीकों से पैसे जुटा सकते हैं. जैसे आप अपने शहर या इलाके के साहूकार से लोन ले सकते हैं. आप अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से पैसे उधार मांग सकते हैं. आप चाहें तो अपने जमा किए हुए पैसों का भी उपयोग कर सकते हैं. आप अपने घर के वे सामान बेचकर भी पैसे जुटा सकते हैं जिसका आप प्रयोग नहीं कर रहे.

निष्कर्ष:

अब आप जान गए हैं कि आधार और पैन कार्ड पे लोन कैसे ले सकते हैं. बैंक और एनबीएफसी अपने ग्राहकों को कई प्रकार के लोन देते हैं. इन सब में सबसे आसानी से और तेज़ी से ऑनलाइन पर्सनल लोन मिलता है. अगर आप पैन और आधार कार्ड पर लोन लेते हैं, तो आपको और ज़्यादा आसानी से लोन मिल सकता है.

अगर आपको ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन चाहिए, तो तुरंत ज़ाइप ऐप डाउनलोड करें। इसकी एप्लीकेशन प्रोसेस में 10 मिनट से भी कम लगते हैं और बिना कोई डॉक्यूमेंट अपलोड किए 60 सेकंड से कम में लोन लिमिट मिल जाती है. 

इसे अवश्य पढ़ें: मोबाइल ऐप से लोन कैसे लिया जाता है- जानें लोन लेने के तरीके

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पैन कार्ड और आधार कार्ड के बिना लोन मिल सकता है क्या?

पैन कार्ड और आधार कार्ड के बिना आप दूसरे आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट की मदद से लोन ले सकते हैं. बिना पैन के लोन अप्लाई करने पर बैंक या एनबीएफसी आपकी क्रेडिट हिस्ट्री नहीं देख पाएगी। इस वजह से आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना कम हो जाएगी।

पैन कार्ड और आधार कार्ड का लोन के साथ क्या संबंध है?

पैन कार्ड और आधार कार्ड लोन अप्रूवल की प्रक्रिया में कई जगह मदद करते हैं. इससे आइडेंटिटी वेरिफिकेशन होता है, आपकी जानकारी वेरीफाई होती है, लोन कंपनी को आपका क्रेडिट इतिहास पता चलता है, आदि.

मैं किस प्रकार के लोन के लिए पैन और आधार कार्ड का उपयोग कर सकता है?

आप बहुत तरह के लोन के लिए पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे पर्सनल लोन, होम लोन, व्हीकल लोन, एजुकेशन लोन, आदि. पैन और आधार से लोन प्रक्रिया आसान और तेज़ हो जाती है.

लोन की अधिकतम और न्यूनतम राशि क्या होती है जो पैन और आधार कार्ड के साथ मिल सकती है?

आपकी अधिकतम और न्यूनतम लोन लिमिट बहुत सारी बातों पर निर्भर करती है जैसे कंपनी पॉलिसी, आपका क्रेडिट स्कोर, सैलरी, भुगतान इतिहास, आदि. ज़ाइप से आप ₹3000 से ₹500000 तक का पर्सनल लोन 6 मिनट से भी कम में ले सकते हैं.

पैन कार्ड और आधार कार्ड के बिना लोन की प्राप्ति के लिए कैसे आवेदन करें?

पैन कार्ड और आधार कार्ड के बिना आप दूसरे डॉक्यूमेंट की मदद से लोन अप्लाई कर सकते हैं. आप अप्लाई करने से पहले लोन कंपनी की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं कि कौन-कौन से डॉक्यूमेंट से लोन मिल सकता है.

Divya
Written By:

Divya Sawant

Associate – Content & Marketing Strategy
Divya Sawant has over four years of professional experience, including more than three years in Content & Marketing Strategy. At Zype, she has spent over two years creating content on personal loans, credit scores, borrowing costs and EMI planning, helping readers make informed borrowing decisions. She has completed a Post Graduate Program in Management from ICFAI Business School, Mumbai

Related Blogs

Search By Posts

Categories

Category

Download Zype App​

Archives

Disclaimer

The interest rate charged on Zype for personal loan ranges from 18% to 34% per year and is charged on a reducing balance basis. The rate of interest applicable for your loan is based on your credit profile and decided by the RBI registered NBFC disbursing the loan. A processing fee of 2%-6% on the loan amount, excluding 18% GST, applies. The processing fee applicable is also dependent on your profile. Zype does not charge any fees for foreclosure or prepayment of loan. All applicable charges, along with your EMI and total repayment, is disclosed in the Key Fact Statement which can be reviewed before loan is disbursed.

Loans are disbursed via RBI-registered NBFCs. Zype is operated by Easy Platform Services Private Limited.

This article is for informational purposes only and does not constitute financial or legal advice. Always consult with your financial advisor for specific guidance.